देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63,000 के करीब
कोरोनावायरस (Coronavirus) पर काबू पाने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लागू है. बावजूद इसके संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में अब तक कुल 62,939 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 2,109 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 62,939 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,277 नए मामले सामने आए हैं और 128 लोग इसकी वजह से जान गंवा चुके हैं. इस बीमारी से अब तक 19,358 मरीज ठीक को चुके हैं.
Click here for more...
from #Bangladesh #News aka Bangladesh News Now!!!
Click here for more...
from #Bangladesh #News aka Bangladesh News Now!!!

No comments